Hindi News / news / ‘जो धर्म इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता वह बीमारी के जैसा’ स्टालिन के...

‘जो धर्म इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता वह बीमारी के जैसा’ स्टालिन के बाद खरगे के बेटे प्रियांक के बिगड़े बोल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 04, 2023, 4:55:18 PM

‘जो धर्म इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता वह बीमारी के जैसा’ स्टालिन के बाद खरगे के बेटे प्रियांक के बिगड़े बोल

- फ़ोटो

DESK: तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान के कारण छिड़ा सियासी घमासान अभी थमा भी नहीं था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने विवादित बयान दे दिया है, जिसको लेकर अब एक बार फिर सियासत गर्म होने वाली है।


एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने कहा है कि कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता है या आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता है वह बीमारी के समान है। कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता है या यह सुनिश्चित नहीं करता है कि आपको इंसान होने का सम्मान मिले, वह मेरे अनुसार धर्म नहीं है।


बता दें कि तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे और सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से कर दी थी। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते, उन्हें खत्म करना होता है। सनातन धर्म भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उसे खत्म कर देना चाहिए।