बिहार में भीषण गर्मी का सितम: औरंगाबाद में पारा 46.2 डिग्री पार, पटना के संपतचक में 45.7 °C, रात में बारिश होने की संभावना Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान Pahalgam Terror Attack: “सरकार इजाजत दे तो भारत का मुसलमान पाकिस्तानियों को घर में घुसकर मारेगा” : AIIA अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए 8 शातिर साइबर अपराधी, विदेश भेजने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार शादी के 5 साल बाद लड़की वाले से दहेज की मांग, नहीं देने पर कुदाल से पति ने काट डाला गला Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Rags To Riches: “उसी दिन फैसला कर लिया था कि सुपरस्टार बनूंगा”, अपमान का वो घूंट जिसे पीकर ‘चिरंजीवी’ ने किया था खुद से एक वादा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटे आमने-सामने, MLA शाहनवाज आलम के प्रोग्राम से ठीक एक दिन पहले उसी जगह पर सरफराज ने रखा कार्यक्रम
29-Jul-2022 01:36 PM
By
DESK: मुंबई से गुजरात जा रही स्पाइसजेट की विमान की वापस मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। बीते एक महीने में इमरजेंसी लैंडिंग का यह 9वां मामला है। फिलहाल इसकी जांच शुरू की गयी है।
बता दें कि पिछले दिनों नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट के 50% उड़ानों पर दो महीने के लिए रोक लगा दी थी। स्पाइसजेट की उड़ानों पर इस दौरान खास निगरानी रखी जाएगी। हालांकि स्पाइसजेट के अधिकारियों ने बताया कि इससे विमान के परिचालन पर असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि ऑफ सीजन के कारण विमान की संख्या पहले से ही कम की जा चुकी है।
बता दें कल गुरुवार को भी असम के रौरेया एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही इंडिगो की विमान का चक्का रौरेया एयरपोर्ट पर रनवे से उतरकर दलदल में जा फंसा था। जिससे विमान में सवार 98 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। जान खतरे में आता देख यात्री काफी डर गये और उनके बीच हड़कंप मच गया था।
जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया था। सभी यात्रियों को वेटिंग रुम में ठहराया गया उनके खाने पीने की व्यवस्था की गयी थी। इंडिगो की विमान संख्या 6e-442 कोलकाता से दोपहर साढे बारह बजे उड़ाने भरती है और 1 बजकर 50 मिनट पर रोरैया एयरपोर्ट पहुंचती है।
गुरुवार की दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर जैसे ही विमान टेकऑफ करने को तैयार था तभी विमान का टायर रनवे से उतर कर दलदल में फंस गया था। जिसके बाद यात्रियों की जान खतरे में पड़ गयी। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया फिर दलदल में फंसे फ्लाइट के चक्के को भी निकाला जा सका।
बता दें कि पिछले कई महीने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। कभी फ्लाइट में खराबी आती है तो कभी बर्ड हिट की घटना सामने आती है। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जाती है। वही नागरिक उड्डयन मंत्रालय की माने तो पिछले साल से अब तक विमानों में 478 बार तकनीकी खराबी आई।