Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
04-Oct-2023 10:15 PM
By First Bihar
SARAN: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर में गोलीबारी की गई। प्रिसिंपल बनने के लिए पूर्व प्राचार्य के लड़के ने कॉलेज के प्राचार्य और उनके गार्ड को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर नूर नगर स्थित सूर्यदेव इंटर कॉलेज रामपुर की है। जहां शिक्षा के मंदिर में हुई गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि कॉलेज का प्रिसिंपल बनने के लिए पूर्व प्राचार्य के लड़के ने वर्तमान प्राचार्य और उनके गार्ड को गोली मार दी।
बताया जाता है कि पूर्व प्राचार्य जोगेंद्र नाथ सिंह का लड़का कुणाल सिंह अपने चार-पांच साथियों के साथ कॉलेज कैंपस में पहुंचा और प्राचार्य पर जबरन दबाव डालने लगा। वह इस कॉलेज का प्राचार्य बनना चाहता था इस बात का जब कॉलेज के प्राचार्य ने विरोध किया तो पहले लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर नैनी निवासी प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह और रामपुर नूर नगर निवासी उनके गार्ड जागेश्वर सिंह को गोली मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गये। गंभीर हालत में दोनों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार कुणाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।