Hindi News / crime / बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप,...

बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?

Bihar Crime News: नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र में बंद कमरे से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, जबकि मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jul 02, 2026, 11:38:56 AM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: बिहार के नवादा स्थित नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में एक बंद कमरे से पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान सुबोध सिंह और उनकी पत्नी रूबी कुमारी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला।


पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन शुरुआती जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।वहीं मृतका रूबी कुमारी के भाई राजीव कुमार ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। 


राजीव ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 20 साल पहले सुबोध सिंह से हुई थी। परिवार में अक्सर विवाद होता था। एक भाई को दिल्ली में मकान मिला, लेकिन सुबोध को कुछ नहीं दिया गया था। सुबोध निजी गाड़ी चलाकर परिवार चलाते थे।  राजीव कुमार का आरोप है कि 5 साल पहले भी विवाद हुआ था।


तीन बार पंचायत कर समझौता हुआ, लेकिन ससुराल वाले मानते नहीं थे। बहन और जीजा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। राजीव ने बताया कि जब वे गांव पहुंचे तो कुछ ग्रामीणों ने उन्हें भगा दिया। उन्हें गांववालों की मिलीभगत की भी आशंका है।


पुलिस का बयान   नारदीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मायके पक्ष के आरोपों की भी जांच होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह साफ होगी।