1st Bihar Published by: Updated Jul 04, 2021, 10:59:32 AM
- फ़ोटो
SHEOHAR : बिहार के शिवहर जिले में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
पहली घटना पिपराही थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी जगन्नाथ राम के 19 वर्षीय बेटे सुधीर कुमार की मौत गड्ढे में डूबने के कारण हो गई. वहीं, दूसरी घटना मोहरी गांव की है जहां मोहारी पुल के पास 32 वर्षीय रघुनी दास की भी गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रघुनी दास अपने ससुराल खौरापहाड़ी जाने के लिए घर से निकला था. इसी क्रम में गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई.
थाना अध्यक्ष राज कौशल ने घटना की पुष्टि की है. बताया जाता है कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. इन दोनों घटनाओं के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.