DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा?
06-Nov-2024 03:05 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और छठ गीतों के लिए मशहूर 'बिहार कोकिला' पद्म भूषण शारदा सिन्हा के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। युवा नेता राजू दानवीर ने आज शारदा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किया और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दुखद अवसर पर उन्होंने उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की और ढांढस बंधाया।
राजू दानवीर ने कहा, "शारदा जी के निधन से लोक संगीत जगत ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। उनकी मधुर आवाज़ ने लोकगीतों को एक नई पहचान दी। उनके गीत खासकर छठ पर्व के अवसर पर हर बिहारवासी के दिल में गूंजते हैं और वे हमेशा छठ के गीतों के माध्यम से जीवित रहेंगी। उनका योगदान लोक संगीत को सदियों तक प्रेरित करता रहेगा।"
उन्होंने आगे कहा कि शारदा सिन्हा का जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके अनगिनत प्रशंसकों और पूरे बिहार के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके गीत आने वाली पीढ़ियों को भी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रेरणा देते रहेंगे।
बिहार की शान, पद्मश्री, स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनकी आवाज़ में बसे हर तरह के गीतों का अनमोल खजाना हमेशा हम सभी के दिलों में गूंजता रहेगा। उन्होंने अपनी मधुर और सजीव गायकी से लोकगायन और सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध किया। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। शारदा जी का योगदान हमेशा अमर रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। ॐ शांति विनम्र श्रद्धांजलि