ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Bihar News: प्रदेश के सभी पंचायतों में होगी सोलर लाइट की जांच, जानें किस वजह से लिया गया यह फैसला Online Fraud: पिछले 37 दिनों में साइबर ठगी से बचे 61 लाख लोग, तरीका जान आप भी कहोगे "ये हुई न बात" Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा

BIHAR NEWS : 'शारदा सिन्हा का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति...', बोले चिराग पासवान .... कभी भी नहीं हो सकता उनकी भरपाई

BIHAR NEWS : 'शारदा सिन्हा का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति...', बोले चिराग पासवान .... कभी भी नहीं हो सकता उनकी भरपाई

07-Nov-2024 12:18 PM

By First Bihar

PATNA : 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा अलविदा कह चुकी हैं।  5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में सिंगर ने अंतिम सांस ली। बुधवार को दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया था और आज, गुरुवार को गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, इनके निधन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


चिराग पासवान ने कहा कि  शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा दुख पहुंचा है।  मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है और बिहार के लिए तो है ही। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए कठिन समय है। हम बस इतना ही कह सकते हैं इस दुःख के वेला में हम उनके परिवार के लोगों के साथ है। शारदा सिन्हा की भरपाई कर पाना संभव नहीं है। 


वहीं, दो राज्यों में होने उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि जहां भी उपचुनाव हो रहे हैं उत्तर प्रदेश हो या बिहार हो या जहां भी विधानसभा के चुनाव है। सभी जगहों पर  एनडीए को जीत हासिल होगा। लोगों को हमारे प्रधानमंत्री पर भरोसा है। देश आगे बढ़ रहा है और जनता इसको आगे ले जाने का काम करेगी। जनता जानती है कि विकास कैसे होगा। 


चिराग ने कहा कि बिहार के उपचुनाव में मैं भी 8-9 तारीख को चुनाव प्रचार के लिए जाऊंगा। उसके बाद  10-11 तारीख को झारखंड में चुनाव प्रचार करने जाऊंगा परिणाम पूरी तरीके से एक तरफ होंगे और हमारे पक्ष में होंगे। कनाडा में हो रहे हिंदुओं पर हमले पर कहां की वहां की सरकार जिस तरीके से हिंदुओं पर हो रहे हमले को रोकने में विफल रही है निश्चित तौर पर यह बहुत ही गंभीर है और यह दर्शाता है कि वह गलत सोच का समर्थन करते हैं।