ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: चोरी हुई 150 वर्ष पुरानी अष्टधातु की बनी बेशकीमती मूर्तियां, सिंहासन सहित 200 किलो था वजन Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Life Style: पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: "मुखिया-सरपंच को मिलेगा हथियार लाइसेंस, CM नीतीश का आदेश ! सरकार ने सभी DM-SP को पत्र लिखकर कहा.... Bihar News: व्यवहार न्यायालय में अधेड़ की मौत, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप CM Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी रहे साथ Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह के घर में भीषण चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर फरार हुए चोर

शराब के नशे में मिला SBI का स्टाफ और ठेकेदार, पत्रकार नगर में 7 लोग गिरफ्तार

शराब के नशे में मिला SBI का स्टाफ और ठेकेदार, पत्रकार नगर में 7 लोग गिरफ्तार

10-May-2022 01:02 PM

By

PATNA: खबर पटना से आ रही है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक स्टाफ और पटना नगर निगम के ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को नशे के हालत में गिरफ्तार किया है। दोनों कहीं देर रात पार्टी कर अपने घर लौट रहे थे। दोनों अपने-अपने बाइक से जा रहे थें। पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने 90 फीट से आते हुए दोनों को पकड़ा है। 


थानेदार मनोरंजन भारती के मुताबिक, बैंक कर्मी का नाम मुकेश कुमार है। इसकी पोस्टिंग समस्तीपुर जिले में SBI ब्रांच में है। वहीं, पटना में इंदिरा नगर रोड नंबर 5 में उसका घर है। गिरफ्तार अन्य ठेकेदार का नाम गणेश राय है। जो समस्तीपुर का रहने वाला है। लेकिन पटना में रहकर वह नगर निगम की ठेकेदारी करता है। ये दोनों किसी समारोह से शराब पार्टी करके वापस लौट रहे थे।


इन दोनों के अलावा शराब पार्टी कर अलग जगह से लौट रहे 24 साल के अविनाश कुमार, 30 वर्षी अजय कुमार, 26 वर्षी सनोज शर्मा, 32 वर्षी के अवनीश कुमार और 35 वर्षी के सुरेश साव को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 4 स्टूडेंट्स हैं। गिरफ्तार हुए सभी लोगो का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया। इसमें सभी के शराब पीने की पुष्टि की गई है। जिसके बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।