कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात
08-Jan-2023 06:01 PM
By
JAMUI: प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने बदनाम करने की मकसद से उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां टाउन थाने पहुंच गयी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उधर थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। आरोपी लड़के का मोबाइल लोकेशन पुलिस ने निकाला लिया।
पता चला कि वह अभी झाझा के डीएमएस कॉलेज में है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कॉलेज में पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा देने के लिए डीएसएस कॉलेज पहुंचा था। युवक की पहचान जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में रहने वाले निवास कुमार के रूप में हुई है। जो जमुई के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता था।
कोचिंग में उसे बरहट की एक लड़की से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी। दोनों एक यह बातचीत शादी तक जा पहुंची। दोनों शादी के लिए राजी थे। लेकिन जब अचानक प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया तब प्रेमी ने उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तब युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को परीक्षा सेंटर से गिरफ्तार किया।
हालांकि आरोपी युवक का कुछ और ही कहना है। निवास कुमार का कहना है कि दोनों शादी के लिए तैयार थे। दोनों के परिजन भी शादी के लिए तैयार थे लेकिन अचानक ना जाने क्या बात हुई कि रिश्ता टूट गया। लड़की के परिजनों ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। अब लड़की के परिजन झूठा आरोप लगा रहे हैं। उसके खिलाफ केस तक दर्ज कर दिया गया है। युवक ने बताया कि वह बेकसुर है उसे फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।