ब्रेकिंग न्यूज़

मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल CISCE ISC ICSE Board Result 2025: ​ 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह से करें चेक Mob Lynching: “पाकिस्तान जिंदाबाद” बोलने पर युवक की हत्या, 15 गिरफ्तार घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, गाली-गलौज और धमकी के बाद FIR दर्ज Bihar News: बिहार के इस जिले में खुदाई के दौरान मिली अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति, दर्शन के लिए जमा हुई लोगों की भीड़ चारधाम यात्रा 2025: पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 6000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल की तैनाती राज्य में ‘स्वच्छ बिहार’ पोर्टल लॉन्च, स्वच्छता और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम Czech Princess's Lost Ring: राजकुमारी की 22 लाख की अंगूठी खोई तो 2 दिन में ढूंढ कर निकाला, ठुकराए इनाम के 5 लाख रुपए

शादी में हर्ष फायरिंग: दुल्हन की भाभी की मौत, दूल्हे के बहनोई समेत 4 लोग हुए घायल

शादी में हर्ष फायरिंग: दुल्हन की भाभी की मौत, दूल्हे के बहनोई समेत 4 लोग हुए घायल

16-Jun-2022 06:51 PM

By

ARARIA: हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है और हर्ष फायरिंग पर कड़ी कार्यवाई का भी प्रावधान हैं। लेकिन कड़े नियम के बावजूद कुछ लोग अपने रसूख का प्रदर्शन करने के लिए हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आते। कई बार हर्ष फायरिंग से लोगों की मौतें भी हो जाती है और पल भर में खुशियां मातम में बदल जाती हैं। ऐसा ही एक मामला अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के बीवीगंज गांव में सामने आया है। जहां शादी समारोह में खुशी का माहौल तब गमगीन हो गया जब सिंदूर दान की खुशी में हर्ष फायरिंग की गयी। इस दौरान 3 महिला समेत 5 लोगों को गोली लग गई। बाद में एक महिला की मौत इलाज के दौरान मौत हो गई।


हर्ष फायरिंग से शादी के मंडप में अफरा-तफरी मच गयी। भगदड़ के दौरान कई लोग घायल हो गये। हर्ष फायरिंग में दुल्हन की भाभी की मौत हो गयी। 30 वर्षीय शांति देवी शोभकांत यादव की पत्नी थी। वहीं दुल्हन के चाचा संजय कुमार, चचेरी बहन संजूला देवी, जला देवी व दुल्हे के बहनोई मुकेश कुमार यादव इस दौरान घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में चल रहा है। 


बताया जाता है कि रानीगंज थाना के खजुरी से बारात बीबीगंज गई हुई थी। सिंदूरदान जैसे ही खत्म हुआ लड़की पक्ष के राजदीप नामक युवक ने दो नली बंदूक से फायरिंग करनी शुरू कर दी। सिंदूरदान के समय काफी संख्या में परिवार के लोग मौजूद थे। गोली सीधे शांति देवी के सिर में जा लगी और गोली के छर्रा से अन्य लोग घायल हो गये। गनीमत थी कि दुल्हा और दुल्हन बच गए। घटना के बाद गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। 


लड़के के बहनोई मुकेश ने बताया कि गोली चलाने वाले राजदीप बारातियों के स्वागत के समय भी फायरिंग करना चाह रहा था लेकिन परिवार के लोगों ने फायरिंग करने से मना कर दिया। जिस परिवार में शादी की खुशियां मनाने थे वहां अब मातम मनाया जा रहा है। वहीं नरपतगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।