Bihar Crime News: कलयुगी बेटों ने माँ को पीटकर किया अधमरा, समझाने आए बहन और जीजा पर भी हमला कांग्रेस ने चेहरा हटाकर PM मोदी को बताया गायब, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बोला जमकर हमला Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी
31-Jan-2023 01:18 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : रफीगंज थाना क्षेत्र के खंडवा गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका उसी गांव के मुन्ना कुमार उर्फ पंकज की 22 वर्षीय पत्नी छोटी देवी थी। मृतका का मायका नबीनगर प्रखण्ड के बेलाई पंचायत अंतर्गत इटवा गांव में है। घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।
सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने आए मृतका के मायके वालों ने बताया कि 05 दिसम्बर 2020 को छोटी की शादी हिन्दू रीति रिवाज अनुसार धूम धाम से किया गया था। उस समय जितना बन सका मांग के अनुसार उपहार दिया गया। इतना ही नहीं उसके बाद भी बुलेट की मांग की गई उसकी भी पूर्ति की गई।
लेकिन शादी के छह महीने बाद ही ससुराल वाले पुनः फिर से दहेज के लिए छोटी को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों की डिमांड बढ़ गई जिसमें कुछ सामग्री देने को राजी भी हो गए थे। लेकिन सभी सामान चाहिए था और वह भी ब्रांडेड। जिसको लेकर मारपीट शुरू कर दी गई और छोटी को मायका भेज दिया गया।
परिजनों ने बताया कि इसको लेकर समझौता भी हुआ और छोटी को ससुराल विदा किया गया। लेकिन फिर उनलोगों के द्वारा मारपीट की जाने लगी और सोमवार की शाम बंद कमरे में गला दबाकर मार डाला। इसके बाद गांव के लोगो के द्वारा सूचना मिली। पुलिस के सहयोग से छोटी के ससुराल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।