बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली
02-Oct-2023 10:32 PM
By First Bihar
KHUSRUPUR: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार फिर एक विवाहिता दहेज लोभियों के हत्थे चढ़ गई। मामला खुसरूपुर प्रखंड अंतर्गत कोहांवा गांव की है जहां विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दनियावां थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा 28 वर्षीया रंजू देवी की हत्या कर ससुरालवालों ने उसकी लाश को पास के एक खेत में फेंक दिया।
रंजू देवी कोहावा गांव निवासी लालन यादव की पत्नी थी। इस बात की सूचना मिलते ही मृतका के मायकेवाले मौके पर पहुंचे। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी कमलेश यादव ने इसकी सूचना दनियावां थाना को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दनियावां थाने पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका रंजू देवी की शादी को 2010 में हुई थी। उसे दो संतान है जिसमें एक बेटा छह साल का है और सालभर की एक बेटी है। मृतका छह महीने की प्रेग्नेंट थी। शादी के 13 साल बाद रंजू के ससुराल वाले और पति ललन यादव दहेज के रूप में पैसे और जमीन की मांग कर रहे थे।
फोरलेन पर दो कट्ठा जमीन खरीद कर देने की बात कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होता देख पति और ससुरालवाले रंजू को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करते थे। रविवार की देर रात ललन यादव और उसके परिवार ने मिलकर रंजू की हत्या कर दी और शव को मग्घा मालपुर गांव के एक गड्ढे में प्लास्टिक के बोरे में डालकर छिपा दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने लाश को बरामद किया। मृतका के मायके वालों ने दनियावां थाने में पति सहित 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जब कि अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि मोनू नामक युवक उन्हें देखते फायरिंग करने लगा जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उसके पास से एक हथियार पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल अन्य आरोपी फरार है। अभी तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनों के हवाले किया गया। जिसके बाद मायके वालों ने मृतका का दाह संस्कार किया। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से मृतका के ससुराल और मायके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका के दोनों बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
खुशरूपुर से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट..