शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
19-Jan-2023 01:51 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी महिला थाने के पास एक किराये के मकान में सेक्स रैकेट के धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही छापेमारी की गयी और मौके से 5 कॉलगर्ल और एक दलाल को गिरफ्तार किया गया। महिला थाने के पास जिस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था उसे उसका मालिक मोहम्मद ईशा ही चला रहा था। वह इस धंधे में दलाली का काम करता था। मो. ईशा को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।
पकड़ी गयी कॉलगर्ल में दो लड़कियां नाबालिग बतायी जा रही है। हैरत की बात तो यह है कि महिला थाने से महज कुछ दूरी पर ही देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था लेकिन महिला थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिल्ली से सीतामढ़ी आए एक एनजीओ की पहल पर इस धंधे का खुलासा किया गया। एनजीओ ने ही महिला थाने को बताया कि आपके थाने के ठीक बगल में सेक्स रैकेट का धंधा हो रहा है।
बताया जाता है कि मोहम्मद ईशा के घर में सेक्स रैकेट का धंधा चलता था। जिसका संचालन खुद मो. ईशा करता था। इस बात सूचना दिल्ली से आई जीबीआई एनजीओ ने पुलिस को दी। जिसके बाद छापेमारी की गयी और देह व्यापार के इस धंधे का खुलासा किया गया। पुलिस ने मौके से 5 कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।