Hindi News / news / 17 राज्यसभा सांसदों ने सभापति को लिखा पत्र, बिल पास कराने को लेकर...

17 राज्यसभा सांसदों ने सभापति को लिखा पत्र, बिल पास कराने को लेकर केंद्र सरकार के तरीके पर जताया एतराज

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 26, 2019, 3:14:50 PM

17 राज्यसभा सांसदों ने सभापति को लिखा पत्र, बिल पास कराने को लेकर केंद्र सरकार के तरीके पर जताया एतराज

- फ़ोटो

DESK: राज्यसभा के सत्रह सांसदों ने राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू को पत्र लिखा है. इन सासंदों ने केंद्र सरकार की तरफ से जल्दबाजी में बिल पास कराए जाने के तरीके को लेकर सवाल उठाया है. सदस्यों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्यसभा से बिल पास कराने से पहले उसकी जांच के लिए सेलेक्ट कमेटी और स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए. सदस्यों ने इन बिलों को सेलेक्ट कमेटी और स्टैंडिंग कमिटी के पास भेजे बिना केंद्र सरकार की तरफ से पास कराने के तरीके पर गहरी चिंता जाहिर की है. बता दें कि केंद्र सरकार ने आरटीआई संशोधन विधेयक को राज्यसभा में वोटिंग के बाद पास करा लिया जबकि अभी ट्रिपल तलाक मामले का बिल लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा में पेश किया जाना है.