Hindi News / news / सेनारी नरसंहार मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी राज्य सरकार, हाईकोर्ट के फैसले को...

सेनारी नरसंहार मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी राज्य सरकार, हाईकोर्ट के फैसले को देगी चुनौती

1st Bihar Published by: Updated May 22, 2021, 11:19:35 AM

सेनारी नरसंहार मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी राज्य सरकार, हाईकोर्ट के फैसले को देगी चुनौती

- फ़ोटो

PATNA : सेनारी नरसंहार मामले से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार सेनारी नरसंहार को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। बिहार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने इस बात के संकेत दिए हैं।


आपको बता दें कि शुक्रवार को सेनारी नरसंहार मामले में पटना हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इस नरसंहार के सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया था। 34 लोगों की हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने किसी को दोषी नहीं पाया था। जबकि निचली अदालत ने सेनारी नरसंहार के मामले में 10 आरोपियों को फांसी की सजा और तीन को आजीवन कारावास के साथ जुर्माने की सजा सुनाई थी।



गौरतलब है कि 18 मार्च 1999 को जहानाबाद जिले के सेनारी गांव में प्रतिबंधित एमसीसी के सशक्त उग्रवादियों ने 34 लोगों को गोली मारकर और गला काटकर मौत के घाट उतार दिया था।