ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्‍ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया

स्कूल-कॉलेज में इस बार नहीं मनेगी होली, इसके पीछे क्या है बेतुका तर्क जानिए..

स्कूल-कॉलेज में इस बार नहीं मनेगी होली, इसके पीछे क्या है बेतुका तर्क जानिए..

21-Jun-2023 03:40 PM

By First Bihar

DESK: हम बात पड़ोसी देश पाकिस्तान की कर रहे हैं जहां हिन्दू की संख्या कम है। हिन्दूओं को वहां अल्पसंख्यक माना जाता है। हिन्दूओं के साथ अत्याचार की खबरें बराबर आती रहती है। इस बार भी कुछ इसी तरह की बात सामने आई है। 


दरअसल पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने एक फरमान जारी किया है कि अब वहां के स्कूलों और कॉलेजों में रंगों का त्योहार होली नहीं मनाया जाएगा। उच्च शिक्षा आयोग ने होली मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 


इसके पीछे आयोग ने यह तर्क भी दिया गया है कि होली मनाना देश की इस्लामी पहचान के खिलाफ है। यह इस्लामिक देश के सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह अलग हैं। दरअसल इस्लामाबाद के कायद-ए-आजम यूनिवर्सिटी में होली उत्सव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने यह कदम उठाया है। होली नहीं मनाने को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।