ब्रेकिंग न्यूज़

Online Fraud: पिछले 37 दिनों में साइबर ठगी से बचे 61 लाख लोग, तरीका जान आप भी कहोगे "ये हुई न बात" Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सासाराम में आज दूसरे दिन भी हिंसा की घटना, मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट

सासाराम में आज दूसरे दिन भी हिंसा की घटना, मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट

01-Apr-2023 10:17 PM

By First Bihar

SASARAM: आज दूसरे दिन भी सासाराम में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया। उधर नालंदा में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। नालंदा में एक युवक की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये हैं। वही दो पुलिसकर्मी भी घायल है। सासाराम में दो पक्षों की बीच हिंसक झड़प आज दूसरे दिन भी जारी है। सहजलाल पीर में शनिवार की शाम से पथराव और फायरिंग की गई। खुद डीएम और एसपी मौके पर मौजूद है और स्थिति को कंट्रोल करने में लगे है। भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। 


सासाराम में अलग-अलग इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सासाराम में बम फेंके जाने की भी सूचना आ रही है। पांच लोग घायल हो गये है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सदर अस्पताल में वरीय अधिकारी भी मौजूद हैं। अभी तक कुल 25 लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। 18 लोगों को जेल भेजा गया है जबकि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सासाराम में स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस जुटी है। वही दूसरी खबर मुंगेर से आ रही है जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना हुई है। गढीरामपुर में वर्चस्व को लेकर दो गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।


जबकि बिहारशरीफ के पहड़पुरा गांव में भी आज दूसरे दिन शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच झड़प में एक युवक को गोली लग गयी। युवक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई है जो दूध पहुंचाने के लिए जा रहा था तभी दोनों पक्ष की ओर से चली गोली युवक को जा लगी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया लेकिन स्थिति बिगड़ता देख उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि पहड़पुरा, बड़ी दरगाह, खासगंज और मेहरपर इलाके में झड़प के बाद दोनों ओर से फायरिंग की गयी और लगातार पथराव किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को भी गोली लगी है जो अपना इलाज प्राइवेट क्लिनिक में करवा रहे हैं। वही दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये हैं।