ब्रेकिंग न्यूज़

Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Bihar News: प्रदेश के सभी पंचायतों में होगी सोलर लाइट की जांच, जानें किस वजह से लिया गया यह फैसला Online Fraud: पिछले 37 दिनों में साइबर ठगी से बचे 61 लाख लोग, तरीका जान आप भी कहोगे "ये हुई न बात" Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट

सारण हिंसा केस: दो आरोपियों को SIT ने दबोचा, अब तक 5 अभियुक्त गिरफ्तार

सारण हिंसा केस: दो आरोपियों को SIT ने दबोचा, अब तक 5 अभियुक्त गिरफ्तार

07-Feb-2023 08:25 PM

By First Bihar

SARAN:सारण हिंसा मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसे लेकर एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। आज टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने के जुर्म में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


मांझी थाना कांड संख्या 38/23 हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सारण के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के ही रहने वाले हैं। एक धर्मनाथ यादव का बेटा छठू यादव है जबकि दूसरा शिवप्रसंग यादव  का बेटा दिनेश यादव है। अब तक इस मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ अब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाने वाली है। 


जबकि सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने के आरोप में कुल 2 लोगों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों सारण के कोपा थाना क्षेत्र स्थित रेवाड़ी के मठिया के रहने वाले हैं। एक की पहचान धर्मात्मा राय के बेटे राजन कुमार और दूसरे की कलेश्वर राय के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाए जाने के मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वही एकमा थाना अंतर्गत धारा 144 का उल्लंघन करने एवं जातीय उपद्रव फैलाने का प्रयास करने के मामले में एकमा थाना  कांड संख्या 47/23 दर्ज कर कांड के आरोपी रामनाथ यादव के बेटे हरेराम यादव को गिरफ्तार किया गया है। जो सारण के मांझी थाना क्षेत्र के सालिमपट्टी का रहने वाला है।


गौरतलब है कि सारण के मांझी थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर गांव में तीन युवकों की पिटाई की गयी थी।पिटाई के दौरान एक की मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बीते रविवार को जमकर हंगामा मचाया और आगजनी की। इस दौरान  कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। मुखिया के घर पर भी आगजनी की गयी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थी। जिसे देखते हुए सरकार ने सोशल साइट्स को 8 फरवरी तक बंद कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।