कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
16-Dec-2023 08:45 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। लेकिन इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। आए दिन पुलिस इन पर कार्रवाई करती है इसके बावजूद लोग शराब पीते है और पकड़े भी जाते हैं। इस बार धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहेब के शराब पीने की तस्वीर सामने आई है।
DMCH के डॉक्टरों के शराब पीने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद पूर्व सांसद पप्पू यादव ने इसे एक्स पर अपलोड किया है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया है कि यह तस्वीर बिहार के दरभंगा जिले का है। जहां डॉक्टर साहब शराब पीते नजर आ रहे हैं। दरभंगा के पेडिकॉन कॉन्फ्रेंस में डॉक्टरों के बीच शराब परोसी गयी थी। डॉक्टर शराब का लुफ्त उठा रहे थे और प्रशासन सोई हुई थी आखिर कब तक यह सब चलेगा?
पप्पू यादव ने आगे कहा कि बिहार में गरीबों के शराबबंदी का अलग कानून है और DMCH के प्रिंसिपल और डॉक्टरों के लिए अलग क़ानून है क्या? पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर संज्ञान लेने को कहा है। एक्स पर डीएमसीएच के प्रिंसिपल और डॉक्टरों की तस्वीर वायरल हो रही है अब देखना यह होगा कि शराब पी रहे इन डॉक्टरों पर सरकार क्या कार्रवाई करती है?
बिहार में ग़रीबों के शराबबंदी का अलग क़ानून है और
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) December 16, 2023
DMCH के प्रिंसिपल और डॉक्टरों के लिए अलग क़ानून है क्या?
दरभंगा में पेडिकॉन कांफ्रेंस में शराब परोसी जा रही थी। डॉक्टर लोग लुत्फ़ उठा रहे थे, प्रशासन सोई हुई थी, आख़िर कब तक यह चलेगा??
मुख्यमंत्री जी @NitishKumar जी संज्ञान लें pic.twitter.com/vOIHVNGcRL