1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 12, 2026, 2:17:56 PM
- फ़ोटो
Nitish Kumar : JDU में जारी घमासान के बीच नया मामला सामने आया है. पार्टी के एक सांसद ने कहा है कि वे पिछले दो महीने से नीतीश कुमार से मिलने का टाइम मांग रहे हैं लेकिन उन्हें घेर के बैठे लोग मुलाकात नहीं करने दे रहे है. जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने का समय मांगा तो दो मिनट में मुलाकात हो गई.
सांसद रामप्रीत मंडल का वीडियो वायरल
नीतीश की हालत को लेकर झंझारपुर के जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें रामप्रीत मंडल अपने समर्थकों के बीच दर्द बयान कर रहे हैं. सांसद रामप्रीत बता रहे हैं कैसे उन्हें नीतीश कुमार से मिलने से रोका जा रहा है और इसके लिए तरह तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
क्या कह रहे हैं सांसद
इस वीडियो में सांसद रामप्रीत मंडल अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि वे पिछले दो महीने से नीतीश से मिलने का टाइम मांग रहे हैं. लेकिन कभी उनके बीमार होने की बात कही जा रही है तो कभी और बहाना बनाया जा रहा है. लेकिन मुलाकात नहीं कराई जा रही है.
दो मिनट में सम्राट से हुई मुलाकात
जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से भी मिलने का समय मांगा था. दो मिनट में सम्राट चौधरी से मुलाकात हो गई लेकिन नीतीश कुमार से दो महीने में मुलाकात नहीं हुई.
अति पिछड़ा और पिछड़ा परेशान
सांसद रामप्रीत मंडल अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि अति पिछड़ा और पिछड़ा समाज परेशान है. वे इस समाज की परेशानी को नीतीश कुमार को बताना चाह रहा हैं. इस समाज के लोग जेडीयू से अलग हो रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. नीतीश के इर्द गिर्द पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज का कोई आदमी नहीं है.
अगली बार मुझे टिकट नहीं मिलेगा
सांसद रामप्रीत मंडल इस वीडियो में कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने उन्हें दो बार टिकट देकर सांसद बनवाया लेकिन अब वे जानते हैं कि अगली बार टिकट नहीं मिलने वाला है. नीतीश को घेर कर बैठे लोग उन्हें टिकट नहीं मिलने देंगे.\
बिहार : नज़रबंद कर दिए गए हैं नीतीश? जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "मैं दो महीने से मिलने का समय मांग रहा हूं, लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही है। वहीं, सम्राट चौधरी दो मिनट में मिल लिए।"#Bihar #Patna… pic.twitter.com/9o4UqPvQ44
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 12, 2026