Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं?
27-Jun-2024 11:11 AM
By First Bihar
DELHI: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू हो गया है। राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही है और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आगामी पांच साल में सरकार के रोडमैप की जानकारी सदन को दी। इससे पहले संसद भवन पहुंचने पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के संसद भवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में नवनिर्वाचित सांसदों और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। पूरी दुनिया देख रही है कि लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर सरकार चुनी है। भारत के लोगों ने तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में किए गए बदलाव के कारण ही यह सब संभव हो सका है। केंद्र सरकार भारत को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने में जुटी हुई है। सभी क्षेत्र को सरकार मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है। पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर दिया गया। केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की। सरकार ने ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर हो की सोच को देखते हुए नीति बनाई गई है।