Bihar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया BIHAR NEWS : परिवहन विभाग के मैप से गायब हुआ बिहार का यह जिला, इसके अलावा हुआ यह खेल ; मचा हंगामा Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर इस बार 10 दिन का विशेष संयोग, जानें... तिथियां और महत्व BIHAR ELECTION : BJP की बड़ी बैठक पटना में, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तय करने पर जोर; सीट बंटवारे पर भी होगा फैसला Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग?
31-Jul-2024 09:23 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनते ही दिलीप जायसवाल अपने रंग में रंगते हुए नजर आ रहे। दिलीप ने कुर्सी संभालते ही सबसे पहला आदेश सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों को दिया है।
दिलीप जायसवाल ने यह आदेश जारी किया है कि भाजपा कोटे के सभी मंत्री अब सप्ताह में दो दिन सीधा जनता से जुड़ेंगे। उनका यह आदेश सबसे अधिक चर्चा में इसलिए बना हुआ है क्योंकि इस आदेश का असर सम्राट चौधरी पर सबसे ज्यादा अधिक देखने को मिल सकता है। इस बात की चर्चा भाजपा नेताओं के बीच है।
दरअसल, दिलीप ने यह आदेश जारी किया है कि अब भाजपा कोटे के सभी मंत्री जन-सहयोग कार्यक्रम के तहत सीधे जनता से रूबरू होंगे। इसके लिए मंत्रियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल का यह पहला निर्णय है। इस कार्यक्रम की शुरुआत एक अगस्त से होगी। पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक यानी कुल तीन घंटे तक इसका संचालन होगा।
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य यह रखा गया है कि पिछले दिनों जनता और कार्यकर्ता के बीच जो नाराजगी थी उसको दूर किया जाए। इसके साथ ही पार्टी और संगठन का पकड़ वापस से मजबूत हो सके। क्यूंकि शिकायतों व समस्याओं का समाधान हो जाने के बाद जनता के बीच पार्ट संगठन और अच्छी छवि बनेगी, जो आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए लाभप्रद होगा।
आपको बताते चलें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में अभी भाजपा कोटे से 15 मंत्री हैं। रविवार को जन-सहयोग कार्यक्रम नहीं होगा। शेष छह दिन में दो दिन (मंगलवार व शुक्रवार) उप मुख्यमंत्रियों के लिए निर्धारित हो गए। बाकी दिन अलग अलग विभाग के मंत्री भाजपा दफ्तर में बैठेंगे।