गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली
14-Jan-2023 04:56 PM
By
SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस बार मुखिया के बेटे को गोली मारी है। गोली लगने से घायल मन्नी सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना से गुस्साएं लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मामला मालीनगर स्थित खेल मैदान का है जहां स्व. मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। मालीनगर की मुखिया मंजू देवी के बेटे मन्नी सिंह भी इस टूर्नामेंट में खेल रहे थे। खेल मैदान से निकलकर वे फोन पर बातचीत कर रहे थे तभी बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।
गोली लगने के बाद मन्नी सिंह गिर पड़ा जिसके बाद आनन-फानन में खेल मैदान में मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।