1st Bihar Published by: Updated Apr 27, 2021, 4:11:54 PM
- फ़ोटो
PATNA: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। घटना पटना-बख्तियारपुर फोरलेेन स्थित नारायणा की है। जहां बाइक सवार की वाहन से टक्कर हो गयी और यह हादसा हुआ। घटना की आक्रोशित लोगों ने शव के साथ फोरलेन को जाम कर दिया।

बताया जाता है कि मृतक जेठूली का रहने वाला था। मृतक का नाम विकास साव था जो अपने साथी मिथलेश के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था तभी फोरलेन पर हादसे का शिकार हो गया। बाइक की वाहन से टक्कर में विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के ग्रामीणों ने पटना- बख्तियारपुर फोरलेन को जाम कर दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की वही जिस वाहन से हादसा हुआ उसे जब्त करने की भी मांग ग्रामीणों ने की।