Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान
29-Nov-2024 01:16 PM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में दो युवक की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। अब मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, बेतिया में दो भाइओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत से शादी वाले घर में मातम का माहौल पसर गया। एक युवक की शादी होने वाली थी। यह मामला मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के अहिरवलिया सुखलही गांव से जुरा है। ग्रामीण किशोर राम के 19 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार और शर्मा राम के 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार उर्फ गोलू के वाहन से ठोकर से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि धनंजय कुमार और अजय कुमार नरकटियागंज थाना के हरदिया अपने संबंधी के यहां गये हुये थे। गुरुवार की रात बाइक से अपने घर लौटने के दौरान शिकारपुर थाना के सिसवा गांव के समीप किसी वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गयी। गुरुवार की रात करीब एक बजे जब शिकारपुर पुलिस के द्वारा मृतकों के घर पर घटना की जानकारी दी गयी तो परिजनों में कोहराम मच गया।
इधर, मृतक धनंजय कुमार की शादी होने वाली थी। शुक्रवार के दिन ही शादी के लिए पूजाई की रस्म होने वाली थी। धनंजय बाहर रहकर नौकरी करता था और छठ पर्व में घर आया था। धनंजय के घर उसकी पूजाई होने के लिए सारी तैयारी की जा रही थी तब तक गुरुवार के अर्धरात्रि जैसी ही सूचना मिली कि वाहन के ठोकर से वह असमय मौत के गाल में समा गया। इस पर परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। घर में इकलौते पुत्र होने से परिजन बेसुध पड़े हुए हैं।