Google Gemini Photo Trend: सोशल मीडिया पर Nano Banana की धूम, यह कितना है सुरक्षित? जानिए... 25 सितंबर से ईरोड-जोगबनी के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, हर गुरुवार और रविवार को ट्रेन का होगा परिचालन BIHAR NEWS : किराए के मकान में घुसकर छात्रा की गला रेतकर हत्या, मां गंभीर रूप से हुई घायल Katihar News: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो-बाइक की टक्कर में कई लोग घायल Bihar vigilance : भूमि विवाद निपटारे के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, निगरानी टीम ने दबोचा Bihar Dsp Transfer: नीतीश सरकार ने सात DSP का किया ट्रांसफर-पोस्टिंग, लिस्ट देखें.... Bihar Politics: ‘झूठ बोलने की मशीन बनकर घूम रहे पीएम’ आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम मोदी को बताया सबसे नकारा प्रधानमंत्री Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में सफेद रंग क्यों होता है जरूरी? जानें... इसके पीछे का रहस्य Bihar News: बिहार के इस जिले को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होने जा रहा यह बड़ा काम; सरकार ने दे दी मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होने जा रहा यह बड़ा काम; सरकार ने दे दी मंजूरी
16-Sep-2023 01:48 PM
By First Bihar
MADHUBANI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे के तहत मधुबनी जिले के झंझारपुर में मंच पर पहुंच गए हैं। झंझारपुर के कर्पूरी स्टेडियम में शाह बीजेपी की जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां बीजेपी की रैली शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, अश्वनी चौबे, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मंच से संबोधित करते हुए सनातन का अपमान करने वालों पर प्रहार किया है।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि - रामचरितमानस पर यदि हमला किए तो और राम पर हमला किया तो यह कृष्ण का वंशी कलेजे पर मूंग का दाल दरर देगा। सावधान हो जाओ ... दुराचारी, अधर्मी और विधर्मी। सनातन को गाली देते हो सनातन के बिना यह धरती नहीं हो सकती। देश का सनातनी ने देश को बहुत कुछ दिया। आज राम मंदिर बन रहा है। धारा - 370 हट गया।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अश्विनी चौबे ने झंझारपुर में मंच से संबोधित करते हुए कहा कि- अमित शाह का नाम सुनते ही देशद्रोही देश छोड़कर भाग जाते हैं। अपराधी भी खौफ खाते हैं। हम मिथिलांचलवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि जो लोग सनातन, हिंदू धर्म, रामचरितमानस का अपमान करते हैं, उन्हें कामयाब नहीं होने देना है। नीतीश कुमार को पलटूराम बताकर उन्होंने कहा कि ये कब पलट जाए कोई ठिकाना नहीं है। बिहार में आतंक का माहौल है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है।
उधर, बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जंगलराज को जनताराज बताकर गुंडाराज स्थापित करने वाले वंशवादी भ्रष्टाचार को सत्ता से बेदखल करना है। सनातन संस्कृति और विरासत का अपमान करने वाले लोग बिहार के भविष्य को अंधकार में डाल रहे हैं। तीन दशक से ज्यादा ये लोग सत्ता में रहे। अगर ईमानदारी से इन्होंने काम किया होता तो, हमारे बच्चे बाहर जाने के लिए मजबूर नहीं होते। जाति समूह खड़ा कर रहे हैं। उन्माद फैलाकर जो स्वाभिमान पर चोट कर रहे हैं, इस मानसिकता पर ब्रेक लगाने की जरूरत है।
आपको बताते चलें कि, झंझारपुर में रैली के बाद अमित शाह का अररिया जिले के जोगबनी जाने का कार्यक्रम है। यहां नेपाल बॉर्डर पर आईसीपी में जवानों के आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे। शाह करीब चार घंटे बिहार में रहेंगे, शाम में वापस दिल्ली लौट जाएंगे। झंझारपुर रैली में उनके भाषण पर सबकी नजर रहेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अपने निशाने पर रख सकते हैं। करीब ढाई महीने बाद शाह बिहार आ रहे हैं। 29 जून को आखिरी बार लखीसराय में उनकी रैली हुई थी।