Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... ARWAL: प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, कहा..काबिल लोगों को ही देंगे टिकट Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, सीएम योगी कर रहे लगातार मॉनीटरिंग Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Road Accident: सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, थाने के ड्राइवर का भी फूटा सिर, कई गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती Bihar Crime News: यूपी की लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, स्टेशन के पास तीन मनचलों ने जबरन किया गंदा काम
16-Nov-2024 11:34 AM
By First Bihar
DESK: कब किसके साथ कौन सी घटना हो जाए कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता। झारखंड से नई नवेली दुल्हन लेकर खुशी-खुशी दूल्हा और उसके परिवार के लोग सभी वापस अपने घर लौट रहे थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बीच रास्ते में हुए हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ओवरटेकिंग के दौरान क्रेटा कार ने बारातियों की ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार एक ही परिवार के 6 लोगों समेत सात की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में 4 पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की शामिल हैं। झारखंड से शादी संपन्न होने के बाद पूरा परिवार दुल्हन को लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया और एक ही परिवार के 6 लोगों समेत 7 लोगों की जान चली गई।
ऑटो सवार लोग मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर धापुर जा रहे थे। मृतकों में मो.खुर्शीद, उसका बेटा विशाल, बहू खुशी के अलावा मुमताज, रूबी और बुशरा शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।