Bihar News: चालक के साथ बर्बरता के बाद गुस्से में जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, कहा "दोषी पुलिस वालों पर एक्शन लो वरना उतरेंगे सड़क पर" Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...पंचायतों में 8 हजार से अधिक 'लिपिक' की होगी बहाली, जान लीजिए... BJP Campaign: चुनाव बिहार में है, भाजपा 1000 KM दूर प्रचार क्यों कर रही? Patna News: पटना के चार लापरवाह सीओ का वेतन रोकने का आदेश, डीएम त्यागराजन ने मांगा जवाब Patna News: पटना के चार लापरवाह सीओ का वेतन रोकने का आदेश, डीएम त्यागराजन ने मांगा जवाब Bihar crime News: बिरयानी में चिकन लेग पीस मांगने पर हुआ ऐसा बवाल, बुलानी पड़ गई पुलिस; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar crime News: बिरयानी में चिकन लेग पीस मांगने पर हुआ ऐसा बवाल, बुलानी पड़ गई पुलिस; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar Panchayat By-election 2025: बज गया पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 2,600 से अधिक सीटों पर इस दिन मतदान Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bihar crime : राजधानी पटना से सटे बिक्रम में डबल मर्डर से सनसनी! बाइक और 12 खोखे के साथ मिले दो शव
28-Oct-2024 07:32 AM
By First Bihar
PATNA : आरजेडी नेता और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। सुधाकर सिंह ने इनकी तुलना रावण अवतार से किया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के दहशरा प्रकरण को याद करते हुए दोनों उपमुख्यमंत्री को इशारों ही इशारों में रावण करार दिया है.
सुधाकर सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने रावण वध के दिन धनुष तीर क्यों फेंक दिया? क्योंकि वो जानते थे कि असली रावण उनके दोनों तरफ खड़े हैं। सुधाकर सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समझ चुके हैं कि रावण के नकली पुतले को मारने से काम नहीं चलेगा, उनके अगल-बगल जो बीजेपी के रावण खड़े हैं, पहले उनको मारना होगा।
इसके अलावा सुधाकर सिंह ने उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए एनडीए के लोगों को बरसाती मेंढक बताया और कहा ये लोग अपने फायदे के लिए रामगढ़ आए हैं। हमारे लिए तो किसानों के घर में ही खाना-नाश्ता होता है। रामगढ़ समाजवादियों का गढ़ है। किसानों का गढ़ है। जो लोग चुनौती पेश कर रहे हैं, उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ेगा। वे फिर चुनाव हारेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव एकदम साफ है। अपार बहुमत से आरजेडी की यहां जीत होगी। उनकी तमाम बातें और व्याख्यान इस इलाके में निर्थक हैं। गौरतलब हो कि उपचुनाव में रामगढ़ से आरजेडी ने सुधाकर सिंह के भाई और जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जिनकी जीत का दावा रामगढ़ में किया जा रहा है. सुधाकर सिंह का मानना है कि जन सुराज के दावे भी यहां फेल होंगे और आरजेडी भारी बहुमत से जीतेगी. दरअसल रामगढ़ आरजेडी की मजबूत पकड़ वाली सीट मानी जाती है।