ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई

Bihar Crime News: मुंगेर के असरगंज में पैक्स अध्यक्ष जय किशोर यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका के बीच पुलिस ने छोटे भाई प्रमोद यादव हिरासत में ले लिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित मासूमगंज गांव में पैक्स अध्यक्ष जय किशोर यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने उनके छोटे भाई प्रमोद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय जय किशोर यादव सजुआ पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष थे और मासूमगंज स्थित अपने घर में रहते थे। वह अपने कमरे में सोए थे, लेकिन सुबह देर तक जब वे नहीं जागे, तो उनका भतीजा खाना लेकर घर पहुंचा। भतीजे ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह अपने चाचा के लिए खाना लेकर आया था। उस वक्त जय किशोर यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव ने कहा कि "बड़े भैया की तबीयत ठीक नहीं है, वे देर तक सो रहे हैं" और वह खुद खेत की ओर निकल गया। 


भतीजे को शक हुआ, इसलिए उसने अपने चाचा को जगाने की कोशिश की, लेकिन जय किशोर यादव मृत पाए गए। शव को देखने पर शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। असरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम के साथ जांच शुरू की।


एफएसएल टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। डीएसपी तारापुर सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि जय किशोर यादव की हत्या कमरे के भीतर ही की गई प्रतीत होती है। दरवाजे की कुंडी, स्नानघर और अन्य स्थानों से खून के निशान भी मिले हैं। 


पुलिस के अनुसार, जय किशोर अविवाहित थे और छोटे भाई प्रमोद यादव के साथ ही रहते थे। अब तक की जांच में प्रमोद यादव की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, इसलिए उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें