ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में अब स्कूलों की जमीन का लेखा-जोखा रखेगा शिक्षा विभाग, शुरू की बड़ी पहल पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी..बिहार सरकार ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग, भारत में कहां चालू है यह सेवा, जानें... Air India के विमान में फिर आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी Air India के विमान में फिर आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वे का क्या होगा ? विधानसभा चुनाव से पहले रफ्तार हुआ स्लो, कल है रिव्यू मीटिंग..... Shubman Gill से गंभीर और अगरकर को है यह ख़ास उम्मीद, आशा पर खड़ा उतर पाएगा युवा कप्तान? Patna News: चुनाव से पहले पटना को एक और सौगात, सीएम नीतीश ने मीठापुर-महुली एलिवेटड रोड़ का किया उद्घाटन Patna News: चुनाव से पहले पटना को एक और सौगात, सीएम नीतीश ने मीठापुर-महुली एलिवेटड रोड़ का किया उद्घाटन Bihar Politics: जन सुराज पार्टी से जुड़े जिला पार्षद समेत 8 लोग अरेस्ट, इस मामले में पुलिस ने ले लिया एक्शन Bihar Politics: जन सुराज पार्टी से जुड़े जिला पार्षद समेत 8 लोग अरेस्ट, इस मामले में पुलिस ने ले लिया एक्शन

MLC सुनील सिंह को RJD का कोषाध्यक्ष बनाया गया, जगदानंद सिंह ने दी जिम्मेदारी

MLC सुनील सिंह को RJD का कोषाध्यक्ष बनाया गया, जगदानंद सिंह ने दी जिम्मेदारी

24-Jul-2020 12:58 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह को विधान परिषद भेजने के बाद लालू यादव ने अब उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। 


जगदानंद सिंह की तरफ से सुनील कुमार सिंह को पार्टी का प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी है। सुनील सिंह को कोषाध्यक्ष बनाए जाने के बाद आरजेडी के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। सुनील सिंह लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं और वह लगातार रांची रिम्स जाकर आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात करते रहे हैं। 


आपको बता दें कि पिछले दिनों आरजेडी के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश रंजन ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने फरवरी महीने में अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया था और अब उनकी जगह सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।