ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जारी हुआ पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का टेंडर, हजार एकड़ जमीन अधिग्रहण भी पूरा Bihar News: बिहार के 80 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों को मिलेगा टैबलेट, शिक्षकों को भी दी जायेगी ट्रेनिंग Patna News: SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली पटना की कमान, ज्वाइनिंग से पहले अपराधियों ने दे दी बड़ी चुनौती Patna News: SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली पटना की कमान, ज्वाइनिंग से पहले अपराधियों ने दे दी बड़ी चुनौती INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां, जो जीत की राह में बन सकती हैं रुकावट Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Bihar Crime News: पुलिस क्लब के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या Bihar News: वर्दी की आड़ में शराब तस्करी, होमगार्ड जवान गिरफ्तार Bihar Politics: बेगूसराय में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में 3 जिला परिषद सदस्य

राजद में चाटुकार लोगों की तरक्की होती है, बोले चेतन आनंद... मेहनती लोग तो पाला बदलने को मजबूर हैं

राजद में चाटुकार लोगों की तरक्की होती है, बोले चेतन आनंद... मेहनती लोग तो पाला बदलने को मजबूर हैं

15-Feb-2024 05:42 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। NDA और महागठबंधन के खाते में 3-3 सीटे हैं। जेडीयू से संजय झा और बीजेपी से भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता ने दो दिन पहले अपना नामांकन दाखिल किया था। वही महागठबंधन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी नामांकन कर चुके है। वही राजद कोटे से दो उम्मीदवार मनोज झा और संजय यादव ने आज नामांकन दाखिल किया है। 


इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, आलोक कुमार मेहता समेत आरजेडी के अन्य नेता मौजूद थे। संजय यादव और मनोज झा के नामांकन के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे व शिवहर के विधायक चेतन आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हमला बोला है। 


चेतन आनंद ने लिखा है कि "हमने तो पहले ही कहा था की RJD पार्टी में सिर्फ फिटकरी झा जैसे नॉन पोलिटिकल लोग एवं अन्य चाटुकार लोग की प्रगति होती है। मेहनती लोगों तो पाला बदलने पर मजबूर है। राज्यसभा की सीट का असली हक़दार भाई बिरेंद्र, अब्दुल बारी सिद्दीकी या हीना साहिब जैसे सिनियर लोगों को होना चाहिए था। #RJD_Rajya Sabha क्या बिहार में यादवों की कमी थी जो हरियाणा सें भाड़े पर लाकर राज्यसभा पहुंचाया जा रहा है??


वही चेतन आनंद पर मनोज झा ने कहा कि चेतन अच्छे लड़के हैं। यदि वह मुझ पर कुछ बोलते हैं तो मुझे कोई एतराज नहीं है। मेरे लिए वह पास्ट चैप्टर था। मैंने प्रेमचंद पर आधारित एक कविता पढ़ा था जिसमें मैंने यह भी कहा था कि मेरे अंदर भी एक ठाकुर है। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता है। मैं उनको शुभकामना देता हूं कि जहां रहे अच्छे से रहे।


बता दें कि मनोज झा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है इसलिए उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजा जा रहा है। वही हरियाणा के रहने वाले संजय यादव राजद नेता तेजस्वी यादव के साथी और उनके पीए हैं। वे तेजस्वी यादव के सलाहकार के तौर पर काम करते हैं। तेजस्वी यादव का सारा काम वही देखते हैं। संजय यादव लंबे समय से तेजस्वी के साथ जुड़े हुए हैं। 


वो राजद और तेजस्वी के सोशल मीडिया को देखते हैं। तेजस्वी संजय यादव को राज्यसभा भेज रहे हैं। उनकी पार्टी राजद ने अहमद अशफाक करीम के स्थान पर संजय यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की उपस्थिति में आज मनोज झा और संजय यादव ने नामांकन दाखिल कर दिया है।