Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
19-Jun-2023 02:16 PM
By First Bihar
NEW DELHI : छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा रॉ के नए चीफ बनाए गए हैं। सिन्हा 1988 छत्तीसगढ़ बैच के आईपीएस हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की। वह सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे। गोयल का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में अब उनकी जगह पर रवि सिन्हा को रॉ चीफ बनाया गया है। रवि सिन्हा, दो साल तक इस पद पर रहेंगे। रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं।
दरअसल , रॉ भारत के अंदर खुफिया जानकारी जुटाकर राष्ट्रविरोधी तत्वों के इरादों को नाकाम करने वाली सबसे बड़ी गुप्तचर संस्था है। ऐसे में रवि सिन्हा को अब कमान दिया गया है। रवि लाइम लाइट में रहने वाले अधिकारी नहीं है। वैसे भी रॉ के अधिकारी, जूनियर से सीनियर तक, अंडर कवर रहना पसंद करते हैं, मीडिया और समाज की लाइमलाइट से दूर, चुपचाप अपने मिशन को अंजाम देते है।
रवि सिन्हा 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में तैनात हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने आरएडब्ल्यू के सचिव के रूप में दो साल के लिए सिन्हा के कार्यकाल को मंजूरी दी है। वर्तमान आरएडब्ल्यू चीफ सामंत गोयल 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसी दिन रवि सिन्हा भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी के प्रमुख का पदभार संभालेंगे। सिन्हा का कार्यकाल 2 साल का होगा ।