1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 10, 2019, 2:10:51 PM
- फ़ोटो
DESK : लोकसभा कार्यवाही के तीसरे दिन गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन ने पूर्वांचल में ट्रेन की कमी का मुद्दा उठाया. https://www.youtube.com/watch?v=LivTEnYGdnk रवि किशन ने संसद में कहा कि पूर्वांचल से हर दिन बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, पूणे, महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में जाते हैं. पर ट्रेन की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोग हर रोज अपनी परेशानी सोशल मीडिया या कॉल के माध्यम से उन्हें बताते हैं और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही इलाकों में ट्रेनों का ठहराव देने की मांग करते है. इसके जवाब में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2014 से रेलवे में ढांचागत सुधार को लेकर काफी कम काम हुआ था. हमारी सरकार ने आकर तेजी से रेलवे का विकास किया है. उन्होंने कहा कि ट्रेनों के ज्यादा ठहराव देने से उनका टाइम टेबल डिस्टर्ब होता है काफी दिक्कतें आती हैं. रेल मंत्री ने कहा कि ठहराव से ज्यादा जरूरी है कि हम रेलवे में बुनियादी सुधारों पर चर्चा करें.