Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान
26-Nov-2024 10:40 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में विवाद का मामला सामने आया है। यहां रैगिंग को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों की शाम पांच बजे से ही सीनियर्स रैगिंग कर रहे थे। इसी दौरान हंगामा हो गया। यह घटना की सूचना पर विवाद सुलझाने पहुंचे प्राचार्य की गाड़ी को भी छात्रों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। आक्रोशित छात्रों ने समझाने पहुंची पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया।
जानकारी के अनुसार, इस घटना में पुलिस जवान के भी जख्मी होने की बात सामने आ रही है। तत्काल ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने भी सख्ती बरतते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में घायल छात्र सौरभ कुमार को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया। कुछ और भी छात्रों के जख्मी होने की सूचना है। इन छात्रों को सदर अस्पताल इलाज चल रहा है।
वहीं, इस घटना के बाद सिटी एसपी डॉ के रामदास, डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रों और कॉलेज प्रशासन से बात की। सिटी एसपी ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे का निर्देश दिया। घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रों के आक्रोशित गुट और कॉलेज प्रशासन से बात कर मामला को शांत करा लिया गया है।
इधर, पुलिस का कहना है कि छात्रों ने ही प्राचार्य की गाड़ी के शीशे तोड़े व उन पर हमला भी किया। बताया गया कि लाठी चार्ज के दौरान कई छात्रों का लैपटॉप और मोबाइल भी टूटे हैं। इस मामले में इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दर्ज किया गया है। हालांकि, एक पक्ष के छात्रों की ओर से आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की जिसमें वे घायल हो गए। आरोप लगाया कि प्राचार्य की गाड़ी के शीशे पुलिस वालों ने तोड़ी है। सिविल इंजीनियरिंग के शिक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वे प्राचार्य के साथ घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनसे वहां रात में होने वाले घटना का कारण पूछा और लाठी बरसाने लगे।