पटना में 24 पाकिस्तानी महिलाओं की लिस्ट जारी, तीन ने ली भारतीय नागरिकता 40 साल दरगाह की सेवा के बाद श्यामलाल की घर वापसी, पहलगाम आतंकी हमले से हुआ हृदय परिवर्तन Bihar News: सदर अस्पताल में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, प्रेमिका के परिवार वालों पर हत्या का आरोप आतंकवादी हमले के खिलाफ पटना में महागठबंधन का कैंडल मार्च, तेजस्वी यादव-मुकेश सहनी सहित कई नेता रहे मौजूद Road Accident: भारतीय सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, पिता के निधन के बाद छुट्टी पर आए थे घर गोपालगंज में 4 दिन से लापता युवती की लाश बगीचे से बरामद, हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा CSKvsSRH: 10वें स्थान को लेकर CSK और SRH में रोचक जंग के बीच चेन्नई को मिले भविष्य के 2 सुपरस्टार BIHAR NEWS: विनोद सिंह गुंजियाल बने बिहार के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, 2007 बैच के हैं IAS अधिकारी महागठबंधन में महाघमासान होना तय! RJD से दबने को तैयार नहीं कांग्रेस, को-ओर्डिनेशन कमेटी में दिखा दिया अपना जोर Pahalgam Terror Attack: रूस की अपने नागरिकों को सलाह, “पाकिस्तान की यात्रा न करें”, भारत-पाक के बीच तनाव से पूरी दुनिया अलर्ट
11-Nov-2023 07:23 PM
By First Bihar
DESK: पूरे देश में दीपावली की धूम मची है। खासकर श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या का अलग ही नजारा देखने को मिला है। 7वें दीपोत्सव के मौके पर सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सरयू के घाट पर आरती के बाद सीएम योगी ने दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अयोध्या के 51 घाटों पर दीप जलाए गए।
राम की पैड़ी पर 22 लाख 23 हजार दीपों को जलाकर अयोध्या ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है और यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज हो गया है। मिट्टी के दीयों से जगमग सरयू घाट की छटा देखते ही बन रही थी। दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने वाले दीपोत्सव पर पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया।
इससे पहले अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम,जानकी और लक्ष्मण की झांकी निकाली गई। रामलीला मंचन के संक्षप्ति कार्यक्रम में 14 वर्ष वनवास के बाद भगवान राम, माता सीता और भइया लक्ष्मण पुष्पक विमान से अपनी अयोध्या लौट आए। इस नजारे को जिसने भी देखा उसका आंखें भर गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पुष्पक विमान से उतरने के बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया।