Hindi News / news / राज्यसभा में रो पड़े सांसद, देखता रह गया सदन

राज्यसभा में रो पड़े सांसद, देखता रह गया सदन

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 24, 2019, 1:52:20 PM

राज्यसभा में रो पड़े सांसद, देखता रह गया सदन

- फ़ोटो

DELHI : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर संसद में बुधवार को भी हंगामा जारी रहा लेकिन हंगामे के बीच राज्यसभा में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। सदन में राज्यसभा के एक सदस्य के आंसू निकल पड़े और सदन आव आवाक रह गया। दरअसल राज्यसभा में अन्नाद्रमुक के सांसद वी मैत्रेयन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वी मैत्रेयन के लिए संसद का यह अंतिम सत्र है लिहाजा वह राज्यसभा में अपना विदाई संबोधन दे रहे थे। इस संबोधन के दौरान वी मैत्रेयन भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू निकल आए। वी मैत्रेयन की आंखों से आंसू निकलते देख सदन अवाक रह गया। वी मैत्रेयन ने अपने विदाई संदेश में कहा कि वह आज इस सदन से विदाई लेते वक्त अपनी प्रमुख नेता जयललिता को याद कर रहे हैं जिन्होंने मुझे तीन बार सदन में भेजा।