ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान जमुई में 130 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया 6 तस्कर, चोर समझकर ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले BIHAR NEWS : जमुई में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? मोतिहारी में युवकों ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ बिहार में बाघ का कहर: 65 साल की बुजुर्ग महिला को जिंदा चबा गया बाघ, परिजनों को मिला सिर्फ पैर का हिस्सा BIHAR ELECTION : लालू यादव की चादरपोशी से गरमाई बिहार की सियासत, जदयू-भाजपा ने लगाया यह आरोप Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों का एलान, JDU के बाद अब BJP ने भी इस सीट से कैंडिडेट की घोषणा की

राजनाथ सिंह को आज AIIMS से मिल सकती है छुट्टी, जानिए.. रक्षा मंत्री का ताजा हेल्थ अपडेट

राजनाथ सिंह को आज AIIMS से मिल सकती है छुट्टी, जानिए.. रक्षा मंत्री का ताजा हेल्थ अपडेट

13-Jul-2024 09:14 AM

By First Bihar

DELHI: बैक पेन की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हालत में सुधार हो रही है। ऐसे में आज एम्स से उन्हें छुट्टी मिल सकती है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद राजनाथ सिंह की तमाम तरह की टेस्ट की गई। उन्हें एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का विचार डॉक्टर कर रहे हैं।


दरअसल, 11 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बैक पेन की वजह से उन्हें एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। वे डॉक्टरों की निगरानी में थे और उनकी हालत पहले से बेहतर है। दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में राजनाथ सिंह का इलाज चल रहा था।


बता दें कि 73 साल के राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बात सांसद बने हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा मंत्रालय का दायित्व उन्हें सौंपा गया है। सबसे पहले अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में राज्यसभा सांसद रहते हुए उन्हें परिवहन मंत्री बनाया गया था। मोदी कैबिनेट में दूसरी बार राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बनाए गए हैं।