ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान जमुई में 130 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया 6 तस्कर, चोर समझकर ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले BIHAR NEWS : जमुई में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? मोतिहारी में युवकों ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ बिहार में बाघ का कहर: 65 साल की बुजुर्ग महिला को जिंदा चबा गया बाघ, परिजनों को मिला सिर्फ पैर का हिस्सा BIHAR ELECTION : लालू यादव की चादरपोशी से गरमाई बिहार की सियासत, जदयू-भाजपा ने लगाया यह आरोप Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों का एलान, JDU के बाद अब BJP ने भी इस सीट से कैंडिडेट की घोषणा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती

12-Jul-2024 06:44 AM

By First Bihar

DELHI: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बैक पेन की वजह से उन्हें एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत बेहतर है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फिलहाल डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में रखा गया है। दिल्ली एम्स के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। एम्स के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया है कि राजनाथ सिंह पहले से ठीक हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है और वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। समय समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रहा है।


बता दें कि राजनाथ सिंह ने बीते 10 जुलाई को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। देश के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें अपनी कैबिनेट का मूल्यवान सहयोगी बताया था। पीएम मोदी ने कहा था कि राजनाथ सिंह एक ऐसे नेता हैं, जिनका उनकी बुद्धिमता के लिए व्यापक सम्मान है। कड़ी मेहनत से वो आगे बढ़े हैं और भारत को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।