Hindi News / news / ट्रेनों में नकली ब्रांड के पानी बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 800 गिरफ्तार,...

ट्रेनों में नकली ब्रांड के पानी बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 800 गिरफ्तार, 50 हजार नकली पानी की बोतल बरामद

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 10, 2019, 4:01:34 PM

ट्रेनों में नकली ब्रांड के पानी बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 800 गिरफ्तार, 50 हजार नकली पानी की बोतल बरामद

- फ़ोटो

DESK: ट्रेनों में नकली ब्रांड के पानी बेचने वालों के खिलाफ रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है. रेलवे ने ऐसे पानी की बिक्री की शिकायत के बाद करीब 300 से अधिक जगहों पर छापा मारा है. इस दौरान चार पैट्री कारों के मैनेजर सहित करीब 800 लोगों को गिफ्तार किया गया है. साथ ही छापेमारी के दौरान रेलवे करीब 50 हजार पानी की नकली बोतलों को बरामद किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी ट्रेनों में नकली पानी की बोतलों के बेचे जाने की शिकायत अलग-अलग ट्रेनों के यात्रियों ने रेलवे से की थी. इस शिकायत के बाद रेलवे ने एक साथ सैंकड़ों जगहों पर छापा मारा. रेल मत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. भागलपुर में हुई बड़ी गिरफ्तारी भागलपुर में रेलवे ने छापेमारी के दौरान 140 वेंडरों को गिरफ्तार किया जबकि 4300 नकली पानी की बोतलों को बरामद किया गया है.