Patna Crime News: पुणे से धराए पटना के Top10 अपराधियों में शामिल दो शातिर बदमाश, लंबे समय से पुलिस को दे रहे थे चकमा Patna Crime News: पुणे से धराए पटना के Top10 अपराधियों में शामिल दो शातिर बदमाश, लंबे समय से पुलिस को दे रहे थे चकमा Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप
04-Jan-2024 06:46 PM
By First Bihar
DESK: 2024 में लोकसभा चुनाव होने है इससे ठीक पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे। 14 जनवरी से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी। इस बात इस यात्रा का नाम भी बदल दिया गया है। पहले राहुल गांधी के यात्रा का नाम भारत जोड़ो था अब 14 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखा गया है। राहुल गांधी की इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर के इंफान से होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाकर दिन के 12 बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रवाना करेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी है। उन्होंने कहा है कि 6713 किलोमीटर लंबी यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखा गया है जो बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। 67 दिनों में यह यात्रा 110 जिलों से गुजरेगी।
राहुल गांधी बस से यात्रा करेंगे और इस दौरान पद यात्रा भी करेंगे। इसके अन्तर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी। राहुल गांधी की यात्रा मुंबई में खत्म होगी। वे सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय पर अपने विचार जनता के समक्ष रखने का काम करेंगे। जयराम रमेश ने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी 8 दिन झारखंड में भी रहेंगे वही दो बार बिहार भी आएंगे। बिहार में 4 दिन में 7 जिलों से होकर गुजरेंगे। पहली बार अररिया और पूर्णिया आएंगे और बंगाल निकल जाएंगे फिर वहां से झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए सासाराम से फिर बिहार आएंगे और वाराणसी होते हुए यूपी निकल जाएंगे।