ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं

ममता-नीतीश से मिले धोखे के बाद राहुल को मिला अखिलेश का साथ, कांग्रेस के न्योता को सपा ने स्वीकारा

ममता-नीतीश से मिले धोखे के बाद राहुल को मिला अखिलेश का साथ, कांग्रेस के न्योता को सपा ने स्वीकारा

06-Feb-2024 09:35 PM

By First Bihar

DESK: 16 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। कांग्रेस से मिले निमंत्रण को समाजवादी पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे। 


अमेठी या रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे और राहुल गांधी के साथ सभा को भी संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और बिहार में नीतीश कुमार से मिले धोखे के बाद अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का साथ मिलने से कांग्रेस को राहत मिली है। 


बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदाजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में होने वाली सभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को न्योता भेजा था। लेकिन यह बात सामने आ रही है कि अखिलेश यादव अमेठी या रायबरेली में कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। 


अखिलेश यादव ने खरगे को पत्र लिखकर कहा कि आपका भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिला। उत्तर प्रदेश में इस यात्रा की सफलता की अनन्त शुभकामनाये। हम व्यक्तिगत रूप से रायबरेली या अमेठी में शामिल होंगे। आशा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे सामाजिक न्याय और परस्पर सौहार्द के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति जीत का नया इतिहास लिखेगी।