ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार

BIHAR NEWS : राजधानी में अर्धनग्न झुलसा हुआ युवक का शव मिला,मचा हड़कंप; अब पुलिस ने शुरू किया जांच-पड़ताल

BIHAR NEWS :  राजधानी में अर्धनग्न झुलसा हुआ युवक का शव मिला,मचा हड़कंप; अब पुलिस ने शुरू किया जांच-पड़ताल

30-Nov-2024 11:25 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो हुआ है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद अब मामले की जांच जारी है। 


जानकारी के मुताबिक, दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में एक अज्ञात युवक का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 36 वर्ष आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, शव प्लेटफॉर्म के आरओबी के नीचे पड़ा मिला। मृतक का अधिकांश शरीर गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। 


बताया जा रहा है कि मृतक का अधिकांश शरीर गंभीर रूप से झुलसा हुआ था और वह अर्धनग्न अवस्था में था।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल दानापुर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कपड़े के नाम मात्र के टुकड़े थे। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा है या हत्या।