Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती Bihar Crime News: यूपी की लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, स्टेशन के पास तीन मनचलों ने जबरन किया गंदा काम Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को लिखा पत्र, दिया यह बड़ा टास्क, जानें.... Digital Attack On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डिजिटल वॉर! 16 बड़े YouTube चैनल को किया बैन; BBC पर भी पैनी नजर Digital Attack On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डिजिटल वॉर! 16 बड़े YouTube चैनल को किया बैन; BBC पर भी पैनी नजर Bihar Mausam Update: अभी-अभी...बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात, आंधी एवं वर्षा का रेड अलर्ट, कौन-कौन जिले हैं शामिल, जानें Bihar Crime News: तीन बच्चों की मां से दिल्लगी पड़ी भारी, महिला के परिजनों ने बेरहमी से ले ली युवक की जान Sarkari Naukri In Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, इस विभाग में इतने पदों पर निकली बहाली
24-Dec-2024 12:14 AM
By First Bihar
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए जनरल अवेयरनेस का सेक्शन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस भाग में अक्सर वर्तमान मामलों, नई शब्दावली, सांस्कृतिक और राजनीतिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। आगामी परीक्षाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स और शब्दों पर नजर डालें, जिनके बारे में पूछा जा सकता है:
1. ब्रेन रोट
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने "ब्रेन रोट" शब्द को 2024 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है। यह शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो सोशल मीडिया पर घंटों रील्स या शॉर्ट वीडियोज देखते रहते हैं, जिनका कोई खास मतलब नहीं होता, लेकिन फिर भी लोग बिना किसी उद्देश्य के इन्हें देखने की आदत बना लेते हैं। यह आदत मानसिक सुस्ती और समय की बर्बादी का प्रतीक मानी जाती है।
2. माओरी हाका
माओरी हाका न्यूजीलैंड का एक पारंपरिक युद्ध नृत्य है। यह नृत्य मुख्य रूप से माओरी समुदाय के द्वारा किया जाता है और यह सम्मान, साहस और शक्ति का प्रतीक होता है। हाल ही में न्यूजीलैंड की युवा सांसद हाना मैपी-क्लार्क ने संसद में एक विधेयक के खिलाफ विरोध जताते हुए पारंपरिक हाका नृत्य किया, जिससे यह विषय चर्चा में आया। इसके बाद संसद के स्पीकर ने सत्र रोकने का आदेश दिया और सांसद को निलंबित कर दिया।
3. Demure
Demure शब्द को 2024 का वर्ड ऑफ द ईयर डिक्शनरी डॉट कॉम ने चुना है। यह शब्द विशेष रूप से उस व्यक्ति को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो शांत, गंभीर और संकोची स्वभाव का होता है। यह शब्द तब वायरल हुआ जब अमेरिकी इन्फ्लुएंसर जूल्स लेब्रोन ने एक वीडियो में इसका इस्तेमाल किया था।
4. ऑपरेशन सद्भाव
भारत ने यागी तूफान से प्रभावित देशों वियतनाम, लाओस, और म्यांमार को सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन सद्भाव शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने म्यांमार को आवश्यक वस्तुएं जैसे राशन, कपड़े और दवाइयां भेजीं। यह मानवतावादी पहल भारत की मददगार भूमिका को दर्शाती है।
इन टॉपिक्स को समझने से आपको जनरल अवेयरनेस में अच्छी पकड़ बन सकती है, और आगामी एसएससी, बैंकिंग, या यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।