BIHAR ELECTION : जेपी नड्डा का RJD पर हमला, कहा- ‘बिहार भय और अपहरण से निकलकर विकास की राह पर’ Special Intensive Revision: बिहार के बाद पूरे देश में SIR कराने की तैयारी, इस राज्य में चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक Special Intensive Revision: बिहार के बाद पूरे देश में SIR कराने की तैयारी, इस राज्य में चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक Bihar News: बिहार में शिक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव, तीन प्रमुख भवनों का उद्घाटन जल्द Patna news: बिहार के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पटना में ट्रैफिक चालान मामलों का निपटारा नहीं होने पर हंगामा Patna news: बिहार के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पटना में ट्रैफिक चालान मामलों का निपटारा नहीं होने पर हंगामा Nepali Students in India: नेपाल के छात्र भारत में क्या पढ़ते हैं? जानिए... उनके फेवरेट कोर्स Patna Crime News: पटना में प्लेटफार्म कोचिंग के संचालक अरेस्ट, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने दबोचा Patna Crime News: पटना में प्लेटफार्म कोचिंग के संचालक अरेस्ट, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने दबोचा BIHAR NEWS : करंट का कहर, 28 मवेशियों की दर्दनाक मौत, एनएच-31 जाम
20-May-2024 09:04 AM
By First Bihar
PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की पैरोल 19 मई की रात खत्म हो गई। देर रात अनंत सिंह फिर बेऊर जेल वापस पहुंच गए। अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल की मिली थी। जिसके बाद अनंत सिंह 5 मई को जेल से बाहर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें जमीन का बंटवारा कराना है। इसी आधार पर राज्य के गृह विभाग ने उन्हें पैरोल पर जेल से बाहर आने की इजाजत दी थी।
वही, अनंत सिंह की पैरोल 19 मई की रात पूरी हो गई। पैरोल का समय पूरा होने के कारण वह वापस जेल पहुंचे। वहीं, जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है- सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। आप समस्त जनता मालिक, समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे।
अनंत सिंह के वकील सुनील सिंह और जेल प्रशासन से बात की। इनके अनुसार 20 मई को उन्हें जेल प्रशासन के पास पहुंचना था। उन्हें खुद समर्पण करना था। पैरोल के तहत वापसी का एक समय तय होता है। जेल प्रशासन के अनुसार हर दिन सुबह 5 बजे कैदियों की गिनती होती है। अनंत सिंह को उसके पहले पहुंचना था। वह देर रात ही जेल पहुंच गए।
मालूम हो कि वर्ष 2022 में एक महीने के अंतराल पर अनंत सिंह को पटना के कोर्ट की तरफ से दो अलग-अलग केस में 10-10 साल की सजा मिल चुकी है। 21 जून, 2022 को स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे के इसी कोर्ट ने बाढ़ में उनके गांव वाले घर से बरामद हथियार AK-47 के केस में अनंत सिंह को 10 साल की ही सजा सुनाई थी। इसी सजा के बाद अनंत सिंह की विधायकी भी चली गई थी।
उधर, विधानसभा से उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया गया था। इसके ठीक एक महीने बाद 21 जुलाई, 2022 को पटना के सचिवालय थाना में दर्ज 2015 के केस में भी उन्हें 10 साल की सजा दी गई है। यह केस सरकारी आवास से अत्याधुनिक हथियार इंसास के 6 खाली मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी का था। जिसमें 7 साल बाद उन्हें सजा मिली थी।