Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Bihar News: करनी का फल...पथ निर्माण विभाग ने इस कंपनी को 10 सालो के लिए किया ब्लैकलिस्टेड, वजह जानें.... RRB NTPC 2025 : NTPC आंसर-की कब होगी जारी? जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट, बोर्ड ने दी पूरी जानकारी Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा UPI RULE : आज से बदल गए UPI के नियम, अब इतने रुपए तक कर सकेंगे पेमेंट; ज्वैलरी खरीदने की भी बढ़ी लिमिट
21-Jan-2024 04:31 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 29 और 30 जनवरी को सीमांचल के चारों जिलों से गुजरेगी। जिसे लेकर पूर्णिया में तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस के तमाम शीर्ष नेतृत्व एक-एक कर इन तैयारी का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को महिला राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा पूर्णिया पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
पूर्णिया के गोकुल कृष्ण आश्रम कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। महिला राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में किशनगंज के रास्ते पूर्णिया पहुंचेंगे। जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
अलका लांबा ने कहा कि यह यात्रा 6713 किलोमीटर लंबी होगी और 30 मार्च को महाराष्ट्र में इसका समापन होगा। बिहार में कुल 425 किलोमीटर की यात्रा होगी जो की 7 जिले से गुजरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मणिपुर 8 महीने से जल रहा है, लेकिन डबल इंजन की सरकार वहां जाना उचित नहीं समझती है। जबकि राहुल गांधी ने न केवल लोगों से मुलाकात की बल्कि पीड़ितों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत महिलाओं को आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करना है ताकि सदन तक उनकी पहुंच हो। इस संबंध में उन्होंने महिलाओं के लिए बनाए गए कानून का जिक्र करते हुए कहा कि कानून आया पर अभी भी महिलाओं को हक नहीं मिल पाया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने एक नंबर जारी किया है। अलका लांबा ने कहा कि 9891802024 नंबर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।