ब्रेकिंग न्यूज़

Bank Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर का मौका, बिना एग्जाम दिए ही कर सकते है जॉब; मिलेगी लाखों की सैलरी बिहार में दर्दनाक हादसा: स्कूल से बिना सूचना निकले तीन छात्र नहर में डूबे, तीनों की मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: स्कूल से बिना सूचना निकले तीन छात्र नहर में डूबे, तीनों की मौत Bihar Politics: बिहार के वे नेता जो CM कुर्सी पर टिक नहीं पाए ज्यादा दिन, जानिए… किनका कार्यकाल रहा सबसे छोटा Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Job Fraud: नौकरी का झासा देकर बेरोजगार युवाओं से फर्जी कंपनी ने की ठगी, पुलिस ने गिरोह को दबोचा PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान

पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 लाख का इनामी नक्सली, 100 से अधिक मामलों में थी तलाश, AK47 बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 लाख का इनामी नक्सली, 100 से अधिक मामलों में थी तलाश, AK47 बरामद

26-Jun-2023 04:34 PM

By First Bihar

PALAMU: नक्सल विरोधी अभियान में बिहार और झारखंड पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बिहार पुलिस और सुरक्षाबलों ने झारखंड के पलामू में बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने टॉप नक्सली कमांडर अरविंद भुइयां को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर झारखंड सरकार ने 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था जबकि बिहार सरकार ने भी इनाम घोषित कर रखा था।


गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने AK47 समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। गया के सलैया थाना क्षेत्र के विराज गांव के रहने वाले इनामी नक्सली अरविंद भुइयां के खिलाफ बिहार और झारखंड के थानों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इसे तलाश कर रही थी लेकिन वह लगातार चकमा दे रहा था। बिहार और झारखंड में इसके द्वारा अंजाम दिए गए वारदातों में 30 से अधिक जवान शहीद हो चुके हैं।


सुरक्षा बलों पर हमले में इसकी अहम भूमिका रहती थी। बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में अरविंद भुइयां सक्रिय रहता था। गया-औरंगाबाद सीमा क्षेत्र में कोबरा के जवानों पर हमला, पलामू के तत्कालीन एसपी पर हमला, लैंड माइंस विस्फोट में यह शामिल रहा है। अरविंद पलामू, चतरा और गया सीमा की कमान को संभाल रहा था और पलामू और गया के जंगलों में डेरा डाले हुए था।