शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
06-Dec-2024 01:48 PM
By First Bihar
ARWAL : बिहार में अपराधियों का बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन बदमाश किसी घटना को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकलकर सामने आया है। जहां कुत्ते और मुर्गे के विवाद में वृद्ध की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, अरवल जिले मेहदिया थाना क्षेत्र के राजखरसा गांव में मारपीट में 65 वर्षीय वृद्ध रामलायक राजवंशी की मौत हो गई। यहां एक परिवार के पालतू कुत्ते ने पड़ोसी की मुर्गी का शिकार कर लिया था। इसके बाद दोनों पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच लाठी-डंडे चले और धारदार हथियार से वार भी गया। इसमें बुजुर्ग की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गये।
बताया जा रहा है कि राज खरसा गांव निवासी राम लायक राजवंशी के मुर्गा को संजय यादव के कुत्ते ने खा लिया था। इसके बाद राजवंशी के घर की महिलाएं संजय के घर की महिलाओं से उलझ गयीं। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। कुल्हाड़ी से चोट लगने के कारण वृद्ध जख्मी हो गया था।उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में भर्ती कराय गया।
जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। एक पक्ष से जुगल राजवंशी, अमरेश कुमार, रामेश्वर राजवंशी और महेश राजवंशी और दूसरी तरफ से संजय की बेटी और पत्नी के साथ गिरधर यादव गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहंदिया थाने कीपुलिस ने आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।
घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल अपने दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। राज खरसा गांव में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।