ब्रेकिंग न्यूज़

Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

PFI के खिलाफ NIA का सबसे बड़ा एक्शन, देश के 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी, 106 लोग गिरफ्तार

PFI के खिलाफ NIA का सबसे बड़ा एक्शन, देश के 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी, 106 लोग गिरफ्तार

22-Sep-2022 11:40 AM

By

DESK : NIA ने देशभर के 11 राज्यों में PFI के खिलाफ शिकंजा कसा है। टेरर फंडिंग और कैम्प चलाने के मामले में विभिन्न राज्यों में छापेमारी चल रही है। NIA, ED और राज्य पुलिस ने विभिन्न मामलों में अबतक 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। NIA की टीम ने पीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमएस सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमदको भी गिरफ्तार किया है। देशभर में PFI के खिलाफ जारी रेड को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल, गृह सचिव और NIA के डीजी के साथ बैठक की है।


दरअसल, NIA नो बिहार, यूपी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में PFI और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 11 राज्यों में चल रही छापेमारी के दौरान ईडी, एनआईए और राज्यों की पुलिस ने 106 लोगों को गिरफ्तार किया है।  जांच एजेंसी ने सबसे अधिक केरल से 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक से 20-20, आंध्र प्रदेश से 5,  असम से 9, दिल्ली से 3, मध्य प्रदेश से 4, पुडुच्चेरी से 3 तमिलनाडु से 10, यूपी से 8 और राजस्थान से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीएफआई और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ यह अबतक की सबसे बड़ा एक्शन है।


देर रात से शुरू हुई ED, NIA और राज्य पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए हैं। बिहार के अररिया, पूर्णिया और औरंगाबाद में भी पीएफआई और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेसी की छापेमारी चल रही है। दिल्ली के शाहीन बाग और गाजीपुर से कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा लखनऊ के इंदिरानगर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस ने भी पीएफआई से जुड़े 9 लोगों को हिरासत में लिया है। NIA की इस कार्रवाई के खिलाफ कई राज्यों में विरोध भी देखने को मिल रहा है।