Bihar News: पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जमीन के बदले दी गई थी हत्या की सुपारी Bihar News : मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 62 बच्चे बीमार, 8 एसकेएमसीएच रेफर; प्रशासन में हड़कंप Bihar News: बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा Bihar News: बिहार में यहाँ बिछाई जाएगी डबल रेल लाइन, ₹3100 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च Bihar Surveillance Raids: सुबह सुबह SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला Nepal Political Crisis: 8 साल पहले महाभियोग झेलीं सुशीला कार्की, अब बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री; जान लें... क्या है इनकी कहानी Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने फिर तेजस्वी को CM पद का दावेदार मानने से इनकार किया, कहा - जनता करेगी फैसला, सीट शेयरिंग में मनपसंद क्षेत्र चाहिए Bihar Crime News: बिहार में अब हाईस्कूल के गार्ड को मारी गोली, चारो अपराधी फरार.. BSEB : इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यह है लास्ट डेट; वोकेशनल कोर्स के लिए भी शुरू हुई प्रक्रिया Devi Bhojpuri Singer: भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर, कहा- "अब सब कुछ मिल गया"
13-Nov-2021 01:22 PM
By
ROHTAS: रोहतास के कुख्यात कल्लू खां को अपराधियों ने भून डाला। अपराधियों ने उसे 10 गोलियां मारी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि उनकी पत्नी रानी खातून मुखिया पद पर चुनाव लड़ रही थी। कल्लू खां इस बार अपनी पत्नी को कोनार पंचायत से मुखिया पद पर चुनाव लड़वा रहा था। चुनाव प्रचार के लिए वह पत्नी के साथ निकला था। बाइक पर पत्नी को बिठा कर वह क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने निकला था तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे घेर लिया और कल्लू खां को गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप गांव के ही इजहार पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कल्लू खां उर्फ फिरोज खां आपराधिक प्रवृति का था। वह कैमूर के सिकठी गांव का रहने वाला था। पुलिस से बचने के लिए वह रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित कैथी गांव में पत्नी के साथ रहा करता था।
पुलिस ने बताया कि शिवसागर प्रखंड के कोनार पंचायत के वार्ड सदस्य तारा खातून के बेटे खुर्शीद की हत्या मामले में 2018 में उसे गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। इसके पहले तेलड़ा के नरोसह मुसहर, कैथी के जगदेव साह व शिवप्रसाद साह समेत आधा दर्जन लोगों की हत्या समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुका था। सासाराम में भी कपड़ा व्यवसायी समेत अन्य को भी गोली मारी थी। कल्लू खां करीब 20 कांडों में वांछित था। जेल में बंद होने के दौरान ही चार संगीन मामलों के तार इससे जुड़े होने की बात सामने आई थी। तत्कालीन SP मनु महाराज की अनुशंसा पर कल्लू खां पर CCA लगाया गया था।
2007 में वह पुलिस की हिरासत से फरार हुआ था। बैंक डकैती, अपहरण सहित दो दर्जन से अधिक अपराधिक घटनाओं को वह अंजाम दे चुका था। रोहतास और कैमूर जिले में दो दर्जन मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आस-पास के इलाकों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।