India Pakistan Tension: "दुश्मन के गले में भारत ने लंबी रस्सी डाल दी है": अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति, अब तिल-तिल ख़त्म होगा पाकिस्तान Bihar News: सांप ने डसा तो गमछे से पकड़ लिया, बोतल में बंद कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा युवक Bihar News: सांप ने डसा तो गमछे से पकड़ लिया, बोतल में बंद कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा युवक Hate Crime: रुद्राक्ष माला और शिवाजी महाराज का टैटू देख महिला वकील पर चाकू से हमला, चार गिरफ्तार Bihar News: टूरिज्म का हब बनेगा बिहार का यह शहर, देश-विदेश से पहुंचेंगे पर्यटक; जानिए.. पूरा प्लान Vinay Narwal wife Himanshi Narwal: शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी की सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ट्रोलिंग? महिला आयोग ने लिया एक्शन Bihar Crime News: बिहार में मुखिया की दबंगई, घर में घुसकर युवक के साथ की मारपीट; विरोध करने पर महिलाओं से की छेड़खानी Bihar Crime News: बिहार में मुखिया की दबंगई, घर में घुसकर युवक के साथ की मारपीट; विरोध करने पर महिलाओं से की छेड़खानी Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां... जीवन, चरित्र और सफलता का मार्गदर्शन Train Accident Averted: ट्रैकमैन की सतर्कता से बची 800 जिंदगियां, बरेली में टल गया बड़ा रेल हादसा
19-Apr-2021 07:10 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराध की दुनिया का आतंक और 50 हजार का इनामी अपराधी रामभरोशी सिंह आखिरकार पटना एसटीएफ के हाथ चढ़ गया। वषों से पुलिस की पकड़ से दूर रामभरोशी सिंह की गिरफ्तारी झारखंड के जमशेद टाटा से की गई है।इस पर हत्या , लूट और आर्म्स एक्ट के कुल 17 मामले के आरोपी रामभरोश सिंह चर्चित पीयूष हत्या कांड से सुर्खियों में आया था जिसके बाद वो बेगुसराय में अपराध की दुनिया में अपना एक मुकाम बनाया था।
बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पटना की टीम ने बेगूसराय के कुख्यात अपराधी रामभरोस सिंह को झारखंड के टाटा से गिरफ्तार कर लिया है। राम भरोस सिंह पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर निवासी रामबालक सिंह का पुत्र राम भरोस सिंह जिला का कुख्यात अपराधी है।
इसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, लूट, गोलीबारी, नगर निगम में गोलीबारी समेत 17 से अधिक मामले दर्ज हैं तथा वह लंबे समय से फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार पीछे पड़ी हुई थी। इसी बीच रविवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि राम भरोस सिंह झारखंड में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रामभरोस की गिरफ्तारी कई बड़े मामले का खुलासा होने की संभावना है।
डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि रामभरोस सिंह के विरुद्ध नगर थाना, रतनपुर ओपी, मुफस्सिल थाना, नावकोठी थाना, बरौनी थाना आदि में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद विभिन्न मामलों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। अभी जेल भेजा जा रहा है, जल्द ही पुलिस उसे रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ करेगी। इधर, चर्चा है कि रामभरोस को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा उसकी निशानदेही पर एक अन्य अपराधी भी पकड़े गए हैं। लेकिन पुलिस इस संबंध में अभी कुछ नहीं बोल रही है तथा जल्द ही इसका खुलासा होगा।